गैस सिलेंडर को लेकर की लापरवाही, आग लगने से पति पत्नी झुलसे

1/15/2020 12:19:55 PM

फरीदबाद (ब्यूरो) : पलवल के आईटीआई गेट स्थित एक घर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग रसोई गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने से लगी। इसमें पति-पत्नी दोनों झुलस गए। पड़ोसियों ने उन्हें पहले पलवल के सिविल अस्पताल में भती कराया, जहां से दोनों को बीके अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दिल्ली स्थित सफदरजंंग अस्पताल रेफर किया गया है।

डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत गंभीर है और वह 90 फीसदी से ज्यादा झुलसी है। आग में झुलसे करण (40) ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा रानी (35) सुबह खाना बनाने के लिए किचन में गई। जैसे ही उसने गैस चूल्हा को जलाने के लिए माचिस जलाई, पूरे किचन में आग फैल गई। वह उसके चपेट में आ गई। करण ने बताया कि रेखा को बचाने के चक्कर में उसके भी दोनों हाथ झुलस गए।

पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें पलवल स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करायाए जहां से उन्हें बीके अस्पताल भेज दिया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर रेखा रानी को दिल्ली के सफ दरजंग अस्पताल रैफर कर दिया है। वह 90 फ ीसदी से ज्यादा झुलसी है। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टर का कहना है कि मामले की सूचना पलवल पुलिस को दे दी गई है।

Isha