सब्जियों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

9/24/2017 1:15:23 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): रविवार सुबह हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल के गोदाम में अचानक आग लग गई। हवा के कारण आग ने भीषण रुप तैयार कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। आग की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पंहुच गई। इस दौरान एक दर्दनाक घटना हुई की आग बुझाने वाले कर्मी का हाथ भी झुलस गया। आग से लाखों रुपए कीमत की सब्जियों व फलों की क्रेट जलकर राख हो गई। 

गोदाम के मालिक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल टोहाना अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की गोदाम में आग लग गई है। तभी उन्होने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने आग को बुझा दिया है आग के कारणों का पता नहीं लगा पाया है। इस आग से उनका लगभग 20 लाख रुपए की कीमत का नुकसान हुआ है।