पानीपत के नंगला आर गांव में आग का तांडव, चंद घण्टो में सारे गांव का ईंधन जलकर खाक

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 01:28 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के नंगला आर गांव में आग ने ऐसा कहर बरपाया की चारो तरफ आग ही आग का ख़ौफ़नाक मंझर था। फायर बिर्गेड की गाड़ियां सूचना मिलते मौके पर पहुची,आग को बुझाने के प्रयास किये जाने लगा।

आग इतनी विकराल थी कि कभी भी गांव में घुसकर घरों को नुकसान पहुचा सकती थी,देखते ही देखते आग ने सबकुछ जलाकर खाक कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। सारे गांव के ईंधन का नुकसान हुआ है। सभी के उपले जलकर राख हो गए, लेकिन गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static