पानीपत में आग का ताडंव...जिंदा जला व्यक्ति, आंगन में सोया भाई नहीं बचा पाया भाई की जान(VIDEO)

5/25/2023 11:26:12 AM

पानीपत : पानीपत जिले के विकास नगर में एक घर में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग बुझने के बाद जले हुए शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। घर में आग कैसे लगी? इसके बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। 

मृतक के भाई महेश कुमार ने बताया कि वह दो भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मां 20 दिन पहले बहन के पास नैनीताल गई थी। वह भाई राजू के साथ चिनाई मिस्त्री के पास मजदूरी करता है। बुधवार शाम दोनों भाई काम से आए थे। फिर घर की सफाई की। देर होने के कारण खाना नहीं बनाया। सिलेंडर खत्म होने की वजह से चूल्हे पर चाय बनाकर बिस्किट खाकर लेट गए थे। दोनों भाई गैलरी में चारपाई पर फोन चला रहे थे। करीब 11:00 बजे उसे नींद आ गई। राजू कमरे में जाकर सो गया। धुएं की वजह से दम घुटने लगा तो उसकी नींद खुल गई। इसके बाद बड़े भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। अंतिम समय में उसकी एक ही लाइन सुनी कि मुझसे निकला नहीं जा रहा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana