तिरंगे की शान बचाने के लिए जान से खेला दमकल कर्मी, देखें कैसे आग की भी नहीं की परवाह

1/17/2023 9:31:30 PM

पानीपत(सचिन) : शहर में भारत नगर स्थित स्पिनिंग मिल में लगी भयंकर आग के दौरान एक फायरकर्मी ने ऐसा काम किया कि जिसने भी देखा उसके मुंह से उस दमकल कर्मी के लिए सलाम निकला। दरअसल जिस वक्त फैक्ट्री में लगी आग अपना तांडव दिखा रही थी तब एक फायरकर्मी तिरंगे की शान बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गया। दमकल कर्मी ने धुएं से भरी छत पर चढ़कर वहां लगे हुए तिरंगे को उतारा और नीचे खड़े हुए लोगों के हाथों तक सही सलामत पहुंचाया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

 

पानीपत से सामने आई वीडियो में दिखाई देता है कि एक दमकल कर्मी फायर ब्रिगेड से सहारे एक दीवार के होते हुए छत पर चढ़ता है। इसके बाद वह छत पर लगे हुए तिरंगे को खोलने लगता है। इस दौरान छत पर धुंआ ही धुंआ था। इसके बावजूद दमकल कर्मी ने तिरंगे को खोला और नीचे खड़े हुए लोगों के हाथ में पकड़ा दिया। इसके बाद फायर कर्मी नीचे आता है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Gourav Chouhan