कांग्रेस MLA के ऑफिस पर फायरिंग मामला : दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 09:24 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने  दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ में पकड़ लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन निवासी गांव खरेंटी, जिला रोहतक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ महम क्षेत्र के निंदाना गांव के आसपास हुई। पुलिस ने पहले आरोपी को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस तरह विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।

20 जून को कांग्रेस विधायक के चुनावी कार्यालय पर हुई थी फायरिंग 

गौरतलब है कि 20 जून को कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के चुनावी कार्यालय को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियां सीधे ऑफिस के लोहे के शटर को चीरती हुई पार हो गईं। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त कार्यालय बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

congress mla receives death threat on whatsapp

इसके बाद 26 जून को  उनको किसी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है। मैसेज में विधायक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static