2 परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, 12 साल के बच्चे को लगी गोली

11/18/2020 9:37:40 PM

करनाल (केसी आर्या): करनाल के निसिंग में  बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुलरपुर रोड पर 2 परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चली, जिसमें दुनाली और रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग हुई, इस गोलीकांड में 12 साल के बच्चे को भी गोली लग गई। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची। दुनाली, रिवाल्वर , गोलियों के खोल, जिंदा कारतूस अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही 2 लोगों को हिरासत में भी ले लिया। बहराल अब देखना होगा मामला थाने में पहुंचने के बाद कब तक सुलझ पाता है।

vinod kumar