लूटेरों व पुलिस के बीच हुई 10 राउंड फायरिंग, 2 वारदात फेल, तीसरी में उखाड़ ले गए ATM

6/14/2020 1:05:26 PM

कैथल (सुखविंद्र) : कैथल में ए.टी.एम. लूट गिरोह का आतंक कायम है। लूटेरे इतने शातिर हैं कि एख ही रात्रि को एक ही समय पर 3 अलग-अलग स्थानों पर ए.टी.एम. लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच गए। कैथल पुलिस की सर्तकता की वजह से 2 वारदात तो उनकी फेल हो गई, लेकिन एक स्थान से 14 लाख रुपए से भरा ए.टी.एम. उखाड़कर ले जाने में कामयाब हो गए। लूटेरों का पीछा करते हुए सी.आई.ए.-1 व लूटेरों को बीच 10 राउड फायरिंग भी हुई, लेकिन लूटेरे अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांव फर्शमाजरा के पास पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।      


वहीं दूसरे लूटे गिरोह के सदस्य इसी बीच गांव क्योड़क के बीचोंबीच स्थित एस.बी.आई. बैंक का ए.टी.एम. उखाड़कर ले गए, जिसमें करीब 14 लाख रुपए थे। यहां लूट की वारदात की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसमें एक लूटेरा ए.टी.एम. में घुसकर पहले सी.सी.टी.वी. को तोड़ता हुआ दिखाई देता है और उसके बाद वे ए.टी.एम. को उखाड़कर ले जाते है। बैंक मैनेजर अमृतपाल सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लूटेरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


तीसरी घटना गांव रसीना की है। यहां पर भी कुछ गाड़ी सवारों ने एक व्यक्ति को बंधक बना लिया और ए.टी.एम. लूट की वारदात को अंजाम देना चाहा। लेकिन लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस वी.टी. मिलने पर पूंडरी पुलिस व सी.आई.ए.-2 पुलिस की टीम गांव रसीना पहुंची, लेकिन वहां पुलिस के हाथ कुछ नहीं लेगा। अंदेशा लगाया जा रहा है कि यहां पर इसी ए.टी.एम. लूट गिरोह के सदस्य थे और वहां ए.टी.एम. लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। बाद में सी.आई.ए.-1 पुलिस को सूचना मिली कि लूट गिरोह के सदस्यों ने शहर में अंबेडकर चौक के पास पी.एन.बी. का ए.टी.एम. उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान लूटेरों ने शटर उखाड़ दिया था, लेकिन पुलिस का सतर्कता के कारण लूटेरे बिना ए.टी.एम. चोरी की घटना को अंजाम दिया भाग गए।  

Edited By

Manisha rana