कुरुक्षेत्र: ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को गोलियों से भूना, साथ आई युवती भी गंभीर घायल

2/3/2021 1:05:34 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सलारपुर रोड पर रिट्ज कार में सवार अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने 7 गोलियां चलाई। हमले में मृतक के साथ आई युवती जख्मी हो गई। मृतक की पहचान रवि उर्फ गोरखा के रूप में हुई। 



जानकारी के अनुसार, अमीन निवासी रवि उर्फ गोरखा सलारपुर रोड पर यूनियन बैंक के साथ स्थित एक मोबाइल की दुकान से सामान खरीद कर बाहर निकला था। बाहर निकलने के बाद वह अपनी सफेद रंग की बोलेरो में सवार होने लगा था। इसी दौरान फायरिंग में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जांच में जुट गई है। 

 

Isha