पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में चली गोली, एक घायल (VIDEO)

8/11/2018 9:34:40 PM

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला के गांव मछोंडा के सुंदरनगर में पानी की निकासी के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान  50 वर्षीय किसान रविंद्र के रूप में हुई, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल कैंट सिविल अस्पताल में उसका इलाज कर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि रविन्द्र अपने फूफा के घर किसी काम से आया हुआ था, पड़ोसी के साथ आपसी कहासुनी के बाद हुए फायर में गोली लगी है।

Shivam