आपसी विवाद को लेकर चली गोलियां

4/23/2019 9:03:56 AM

अंबाला(अमन): एक तरफ जहां लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई है।वहीं अंबाला के कोर्ट रोड़ पर कुछ आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली लग गई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और साथ ही घायल को अस्पताल भर्ती करवाया गया।



बतादें मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने पास के ही मदन ढाबे में गए थे और तभी आपस में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिंद्र नामक युवक पर एक युवक ने देसी कट्टे से फायर कर दी। गोली महिंद्र की पीठ में लगी। गोली चलाने के बाद कुछ युवको की तस्वीरे भागते हुए CCTV कैमरों में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

kamal