कोर्ट में रजिस्ट्री लेने आए युवक को चचेरे भाईयों ने मारी गोली(Video)

12/27/2017 6:02:07 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): कोर्ट में रजिस्ट्री लेने आए युवक पर बाईक सवार तीन युवकों ने गोली चला दी। युवक कोर्ट कार्यालय के पीछे चाय की दुकान पर खड़ा था। फायरिंग में कनपटी पर गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया, उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक के पिता के अनुसार, गोली चलाने वाले बदमाश चचेरे भाई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।



-कोर्ट परिसर स्थित तहसील कार्यालय के पीछे चाय की दुकान पर खड़े युवक सुभाष पर बाईक सवारों ने गोली चला दी।
-गोली सुभाष की कनपटी पर लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
-गोली बारी में घायल सुभाष संडवा गांव का है, जो रजिस्ट्री लेने कचहरी आया था।
-सुभाष के पिता का आरोप- सुभाष के चचेरे भाई रमेश व ईश्वर ने रंजिशन चलाई गोली।
-कोर्ट परिसर के समीप ही गोली चलने की वारदात ने पुलिस के कान खड़े कर दिए।



घायल के पिता महाबीर ने बताया कि, करीब 15-16 सालों से भिवानी के विद्यानगर में रह रहा था। उसके भाइयों के साथ उसका पुराना झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश के कारण चचेरे भाई रमेश व ईश्वर ने सुभाष पर जानलेवा फायरिंग की।



मौके पर पहुंचे डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि, प्राथमिक पूछताछ में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई बदमाशों की हरकतों से पता चला है कि, तीन में से एक युवक ने सुभाष पर गोली चलाई।