फतेहाबाद में 24 घंटे में गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना, आपसी रंजिश के चलते व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

1/8/2023 3:59:06 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद में 24 घंटे में गोलीबारी दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। जहां रतिया क्षेत्र के पालसर गांव में अलावा सेकते व्यक्ति जयपाल शर्मा को गोली मारी गई है। व्यक्ति ने रतिया के सिविल हॉस्पिटल में दम तोड़ा दिया है। 

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले के मुताबिक गांव पालसर निवासी जयपाल का गांव के सुखप्रीत उर्फ सुक्खा के साथ मध्यप्रदेश में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। रविवार दोपहर को जयपाल गांव के ही चौक में बैठकर अलाव सेंक रहा था। इस दौरान आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुक्खा ने पीछे से आकर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद भूना थाना पुलिस गांव पालसर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में रखवाया दिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          


 

Content Writer

Manisha rana