हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद; दिनदहाड़े 2 लोगों पर फायरिंग, हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

4/16/2024 2:09:40 PM

रोहतक: हरियाणा में बदमाशों को हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मामला रोहतक से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े 2 लोगों पर गोलियां बरसा दीं गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए PGI में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि ये घटना महम के भिवानी स्टैंड की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मृतक की पहचान निंदाना गांव निवासी वजीर के रूप में हुई है। किशनगढ़ गांव का बल्लू गंभीर रूप से घायल है।

बाइक पर आए दो युवक

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि बल्लू और वजीर महम स्थित भिवानी स्टैंड पर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर करीब 2 युवक आए। उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली बल्लू को लगी गई। वजीर पर कई गोलियां बरसाई गईं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वजीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं बल्लू की गंभीर बनी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Nitish Jamwal