आपसी रंजिश के चलते विदेश से लौटे परिवार पर चलाई गोली(video)

1/3/2018 6:27:48 PM

करनाल(ब्यूरो): करनाल के असंध के समीप थल गांव में कुछ ही दिन पहले विदेश से घर लौटे परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन गोली चला दी। बताया जा रहा है कि, यह परिवार कुछ दिन पहले ही इटली से वापस लौट कर गांव आया था। घटना मंगलवार की रात की है।

जानकारी के मुताबिक, थल गांव के निवासी गुलाब सिंह(40) अपने परिवार के साथ इटली में रहते थे। वे कुछ दिन पहले ही गांव वापस आए थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी, इस दौरान घर के सभी सदस्य मौजूद थे। फायरिंग में गुलाब सिंह व उनके बेटे निर्मल(14), नौकर को गोली लगी है।



गुलाब सिंह की पत्नी ने बताया कि, बदमाशों ने उनपर भी गोली चलाई थी लेकिन वह भाग अपनी जान बचा सकी। हांलांकि वे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खेतों में पानी की पाइप लगाने को लेकर दो पक्षो में हुई आपसी कहा सुनी हो गई। मामला बढऩे पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गुलाब सिंह और उसका बेटा व नौकर हो गए। गुलाब सिंह हालत नाजुक बताई जा रही है वही बेटे को गोली के छर्रे लगे हैं। फिलहाल तीनो घायलों का इलाज करनाल के एक निजी हस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।