शराब बेचने को लेकर झगड़े में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, पेट और सिर पर लगी गोली (VIDEO)

9/3/2018 12:22:08 PM

करनाल(केसी अार्य): सीएम सिटी करनाल में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला शिव कॉलोनी से सामने अाया है, जहां बदमाशों ने अाफिस में बैठे प्राप्रटी डीलर पर फायरिंग कर दी। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

घायल कृष्ण के भाई व् मां  ने बताया की देर रात को कृष्ण अपने ऑफिस में शराब पी रहा था। जहां अचानक दर्जनों युवक अा धमके और उस पर दो नंबर में शराब बेचने का अारोप लगाने लगे। तभी अारोपियों ने कृष्ण को दो गोलियां मार कर घायल कर दिया। जो उसके सिर व् पेट में लगी। घायल  को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है जो की पांच पर बाइनेम पर्चा दर्ज  हुआ है। थाना प्रभारी मोहन लाल ने फोन पर बताया की जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

Deepak Paul