तस्करी के लिए ले जा रहे थे गौवंश, रोकने पर गौरक्षकों पर की फायरिंग

3/8/2018 2:27:53 PM

यमुनानगर(हरिंदर सिंह): हरियाणा में गौ तस्करों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। यमुनानगर में जब गौ रक्षकों ने सूचना के आधार पर चोरी किए हुए गौवंश ले जा रही महिंद्रा पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। जिसमें शीशे से आर-पार कुछ छर्रे गौरक्षक सुखदेव के गले के पास लगे। गंभीर हालत में सुखदेव को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में गौरक्षकों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार गौरक्षकों को सूचना मिली थी कि गौतस्कर अंबाला की तरफ से एक महिंद्रा पिकअप में चोरी किए हुए गोवंशों को तस्करी के लिए यूपी ले जाने वाले हैं।

गौरक्षकों ने थानछप्पर के पास उन्हें रोकने के लिए नाका लगाया लेकिन वे उसे तोड़ते अौर फायरिंग करते हुए निकल गए। गोतस्करों ने पीछा कर रहे गौरक्षकों पर फायरिंग की तो छर्रे लगने से सुखदेव गंभीर रुप से घायल हो गया।

जिसके बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।