शेविंग कराने आए युवक पर हथियारों से लैस बदमाशों ने की फायरिंग, हालत गंभीर(VIDEO)

4/14/2018 11:47:51 AM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में सुबह-सुबह गैंगवार की घटना से हड़कंप मच गया। एक दुकान पर शेविंग के लिए आए शख्स पर हथियारों से लैस कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई। 

घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यक्ति के परिवार के लोगों ने अस्पताल में जबरदस्त हंगामा किया इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई है। 

पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया गया है। फतेहाबाद में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना पर डीएसपी रविंद्र तोमर ने कहा कि सीआईए पुलिस और सिटी पुलिस की टीमें आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही हैं। घायल की पहचान फतेहाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है और उसकी हालत गंभीर है। 

Nisha Bhardwaj