अस्पताल के बाहर फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली

4/9/2019 5:52:51 PM

मानेसर(राजेश): मानेसर के रॉकलैंड अस्पताल में देर रात फायरिंग होने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार खोह निवासी वेद प्रकाश पुत्र रामचंद्र व रामवीर पचगांव अपने मित्र का हालचाल पता करने गए थे, लेकिन लौटते समय उनपर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसके चलते दोनों को गोली बाजू में लगी, फायरिंग करने वाले व्यक्ति फरार, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, साथ ही दोनो घायलों को नजदीक के ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

kamal