मामूली विवाद में हुई फायरिंग, सीसीटीवी में हथियार लहराते दिखे आरोपी

3/15/2022 6:17:18 PM

पृथला(अनिल): पृथला के गांव प्याला में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद एक पक्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसीपी दलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से आठ खाली गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। वहीं हाथों में हथियार लिए आरोपियों की तस्वीरें भी वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर अब पुलिस जांच कर रही है।
 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai