हरियाणा में इन BLOs पर दर्ज होगी FIR, सरकार के कड़े आदेश... जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 05:44 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (Summary International Revision / Special Summary Revision) कार्य में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। चुनाव आयोग के कड़े निर्देशों के बाद, तय समय सीमा के भीतर SIR (Summary Internal Revision/Report) जमा न करने वाले और ड्यूटी से नदारद रहने वाले BLOs के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।


मतदाता सूची को अपडेट करने के काम में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों को प्रशासन अब और बख्शने के मूड में नहीं है।कई बूथों पर BLOs द्वारा बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद SIR रिपोर्ट सबमिट नहीं की गई, जिससे आगामी चुनाव तैयारियों में बाधा आ रही है।चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of the People Act) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

प्रशासन ने सभी सुपरवाइज़रों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले सभी BLOs की दैनिक रिपोर्ट की जांच करें। जिन कर्मचारियों ने अभी तक अपना डेटा सिंक या सबमिट नहीं किया है, उन्हें अंतिम 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद बिना किसी नोटिस के सीधे पुलिसिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static