Haryana Cabinet Expansion: सीएम नायब सैनी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, कमल गुप्ता सहित इन 8 विधायकों ने ली शपथ

3/19/2024 7:29:18 PM

चंडीगढ़: लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला जहां मनोहर लाल समेत पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद नायब सैनी को हरियाणा का नया सीएम बनाया गया। उन्होंने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। जिसके बाद एक हफ्ते बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। जिसके बाद राजभवन में गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने एक कैबिनेट और 7 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जिसके बाद सबसे पहले हिसार से विधायक डॉ कमल गुप्ता को गवर्नर ने शपथ दिलाई।



वहीं फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली।



पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।



वहीं अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।



विधायक अभय सिंह यादव ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।



कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।



बवानीखेड़ा से विधायक विशंभर वाल्मीकि ने राज्यमंत्री पद की शपथ।

सोहना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक संजय सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

सीएम सैनी ने किया अभिनंदन

वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने 8 मंत्रियों का कैबिनेट में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने प्लैटफोर्म X पर लिखा कि, "मंत्रिमंडल में सभी 8 नए साथियों का स्वागत अभिनंदन। आप सबके प्रशासनिक कौशल और योग्यता से हरियाणा सुशासन के मार्ग पर चलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का विकसित भारत विकसित हरियाणा का संकल्प पूरा होगा।ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है।"

 


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal