पहले दोस्ती करके होटल में बुलाया, फिर शादी का झांसा देकर किया गंदा काम

2/1/2019 5:47:56 PM

पलवल(दिनेश कुमार): पलवल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे पहले शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी के साथी ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पलवल, महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि एक 22 वर्षीय लडक़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग एक वर्ष पहले उसकी जान-पहचान गांव सिकरी (बल्लभगढ़) निवासी राहुल उर्फ अभय से हुई। उस दौरान राहुल ने पीडि़ता से उसका फोन नंबर ले लिया और अपने गदांव बुलाया। जहां राहुल ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया  कि गत 5 अप्रैल वर्ष 2018 को उसका जन्मदिन था। उस दिन आरोपी ने उसे फोन करके बल्लभगढ़ बुलाया और होटल में ले गया जहां शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद 14 जून को भी इसी तरह उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। 

वहीं जब आरोपी राहुल ने शादी का झांसा देता रहा लेकिन शादी नहीं की, इस बात की जानकारी जब पीड़िता ने राहुल के साथी गांव रसूलपुर निवासी सोनू को दी तो उसने उसे अपने घर बुलाया। जब वे सोनू के घर पहुंची तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और कहने लगा कि वे राहुल को कह देगा कि वे तुमसे शादी कर ले। 

पीडि़ता ने 27 जनवरी वर्ष 2019 को राहुल के पास फोन किया और शादी करने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की मैडिकल जांच कराई जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कि पुष्टि हो गई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Deepak Paul