पहला किसान रत्न अवार्ड चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार को मिलेगा : धनखड़

2/17/2019 10:58:26 AM

गन्नौर/सोनीपत(ब्यूरो): शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हमें खेतों में किसानों व सीमा पर जवानों पर गर्व है। किसानों ने आज आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश के 3 किसानों को पद्मश्री जैसे पुरस्कार मिले हैं और यह गर्व की बात है। शर्मा शनिवार को इंडिया इंटरनैशनल हाॢटकल्चर मार्कीट गन्नौर में चौथी एग्री लीडरशीप सम्मिट में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। 

इस दौरान हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार ने किसानों को सम्मान देने का फैसला किया ताकि किसान अपने कार्य में सुधार लेकर आएं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसानों ने 50 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की है। 

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश के 25 किसानों को कृषि रत्न पुरस्कार देने जा रहे हैं। अब बागड़ी व खादरी दोनों को हम आगे लेकर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपना पहला किसान रत्न अवार्ड चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार को प्रदान करेगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि 44 हजार किसानों को बिजली के कनैक्शन दिए जा रहे हैं। 

Deepak Paul