ताऊ देवीलाल के नाम पर पहले मांगे वोट और अब खा रहे हैं नोट: नवीन जयहिंद

9/23/2022 7:16:05 PM

सोनीपत(सन्नी मलिक): शहर के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  बुढ़ापा,विधवा,विकलांगता समेत कई पेंशन स्कीमों को लेकर सरकार आम नागरिकों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके साथ ही आम लोगों को पेंशन नहीं देना चाहती है।

इसलिए जीवित पेंशनधारियों को भी मृत दिखाया जा रहा है। नवीन जयहिन्द ने जेजेपी पार्टी पर निशाना पर हमला बोलते हुए कहा कि जेजेपी पार्टी निकम्मी है। उसने तो हद ही कर दी है। पहले ताऊ देवीलाल के नाम पर वोट मांग रही थी। जब जनता से वोट मिल गई तो वह देवी लाल के नाम पर नोट खा रही है। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है।

जेजेपी सरकार में लोग पेंशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। नवीन सरकार को 30 तारीख तक का समय मांगा है। अगर जल्द ही पेंशनधारियों की पेंशन शुरू नहीं की गई तो 30 के बाद सरकार के खिलाफ बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। नवीन ने कहा कि सरकार में गब्बर कहे जाने वाले अनिल विज के विभाग में ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। कर्मचारी परेशान होकर इस्तीफा दे रहे है। लेकिन गब्बर कुछ कर नहीं पा रहे है।    

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan