रायपुर में रुके हरियाणा के कांग्रेस विधायकों का पहला वीडियो सामने आया,रामायण पढ़ते दिखे नीरज शर्मा

6/4/2022 9:05:55 AM

नई दिल्ली(कमल कंसल):  हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को रायपुर के मेफेयर होटल में रुकवाया गया है। विधायकों से गुरुवार रात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री रविंद्र चौबे ने मुलाकात की और लंबी चर्चा की। वहीं विधायक नीरज शर्मा कमरे में बैठकर रामायण का पाठ करते दिखे, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

गौर रहे कि कांग्रेस ने अपने विधायकों के संस्कार, आचरण और चरित्र की चिंता करते हुए राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से बचने के लिए हरियाणा के 27 विधायकों को रायपुर भेज दिया है। कुल 29 नेता गुरुवार की शाम को विशेष विमान से यहां पहुंच गए हैं। इन्हें फिलहाल नवा रायपुर के एक निजी होटल में रुकवाया गया है। राज्यसभा सीट‌ के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन और विधायक रेणु बाला भी मेफेयर होटल पहुंच गए है। आज विधायक चिरंजीव राव भी यहां पहुंच जाएंगे। 

Content Writer

Isha