Haryana Crime: फरीदाबाद में युवक की हत्या मामले में 5 आरोपी काबू, 15000 रुपए न देने पर दी थी दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 02:58 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में युवक से जबरन 15000 रुपए की उगाई करने के मामले में सुआ मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया गया है। हत्या के आरोपियों ने पहले युवक से 15000 रुपए की रकम देने के लिए दबाव बनाया और जब उसने उनको 15000 रुपए नहीं दिए तो 6 लोगों ने मिलकर सुएं से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे।
फरीदाबाद क्राइम एसीपी वरुण दहिया ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। यह पूरा मामला 11 मई सांई कॉलोनी का है। जहां मवई निवासी विरेश उर्फ नन्हे के साथ मारपीट कर उस पर सूए से हमला किया गया था। घटनाक्रम के संबंध में भाई मुकेश ने 12 मई को थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई को जब वह अपने भाई विरेश व अन्य के साथ अपने घर के बाहर गली में खडा था तभी वहां पर एक गाडी आई जिसमें से पाँच लोग अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक व प्रवीन उतरे। उन्होंने उसके भाई विरेश पर लाडी डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूए से वार किया और घटना को अंजाम देकर आरोपित मौका से फरार हो गए। शिकायत पर थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया था।
घटनाक्रम बारे वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में ईलाज के दौरान विरेश (27) की मृत्यु हो गई थी। जिस पर अभियोग में धारा हत्या की जोडी गई। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 12 मई को सूआ मारने वाले प्रवीन को गिरफ्तार कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। इसी दौरान अपराध शाखा की टीम ने अन्य चार आरोपितों को भी 13 मई को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण-
1. प्रवीन (25) वासी टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद,
2. अमित उर्फ मोटा (24) व
3. शुभम (27) वासी मुरसन, हाथरस हाल टीटू कॉलोनी (दोनों भाई)
4. अमित (22) वासी वासी यमुना इंकलेव पार्ट-2 टीटू कॉलोनी
5. अभिषेक (19) वासी टीटू कॉलोनी फरीदाबाद
पूछताछ में सामने आया कि घटनाक्रम में एक अन्य आरोपित साईन वासी सेक्टर-29, फरीदाबाद के मृतक विरेश से पैसै का लेन देन था। पहले भी पैसे लेने-देने पर कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले साईन विरेश से पैसे लेने आय़ा था लेकिन विरेश ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी के चलते घटना से 5/6 दिन पहले साईन ने अपने साथी प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक के साथ टीटू कॉलोनी में मिटिंग की तथा विरेश की पिटाई करने के लिए अपने साथियों को कहा। जिस पर प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक 11 मई को I-20 गाडी लेकर शिकायतकर्ता की गली में आये जहां पर उन्होंने विरेश के साथ लाठी डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट की। इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार कर दिया। जिसके बाद वो सभी वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)