कुरुक्षेत्र में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कार में सवार होकर आए थे बदमाश

1/11/2023 10:20:03 AM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : कुरुक्षेत्र में सोमवार को दो बड़ी वारदात घटी थी जहां एक बड़ी वारदात गैंगवार की थी। वहीं दूसरी वारदात कुरुक्षेत्र के पॉश इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाश डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और उन्होंने डॉक्टर दंपत्ति पर हमला बोल दिया जिसमें महिला डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने महिला डॉक्टर की हत्या मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि चार आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना लूट के इरादे से की गई थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Content Writer

Manisha rana