पांच किलोग्राम अफीम के साथ 5 लोगों को दबोचा, झारखंड के रहने वाले हैं सभी आरोपी

3/23/2021 3:12:39 PM

सिरसा (सतनाम): सिरसा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने झारखंड के रहने वाले पांच लोगों को पांच किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई अफीम की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि कुछ लोग झारखंड से अफीम लेकर सिरसा पहुंचे हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए टीम ने पांच लोगों को पकड़ा और हर एक व्यक्ति के कब्जे से एक-एक किलोग्राम कुल मिलाकर पांच किलोग्राम अफीम बरामद की।

संजय कुमार ने बताया कि जांच में जानकारी ली जाएगी की ये पांचों कहा से अफीम लाए थे और कहां सप्लाई करनी थी, उसी अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar