नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से 5 लोग घायल

10/17/2017 12:12:55 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। तेज रफ्तार का कहर लोगों की जान ले रहा है। वहीं टोहाना में गत रात एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पंजाब के संगरूर जिला निवासी रामनिवास का भांजा भैंसों को नहलाने के लिए तालाब की ओर गया था लेकिन जब वह काफी समय तक वापिस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी।

जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि आखिरी बार उसका भांजा तालाब की तरफ देखा था। जिसके बाद वे उसकी तलाश के लिए रात्रि के समय क्षेत्र की नहर में देखने के लिए ट्रैक्टर पर आ रहे थे तो देर रात्रि तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चालक ने शराब पीकर वाहन चला रहा था। पुलिस को सूचना दे दी गई है।