पंचकूला में दरिंदगी: मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

5/13/2019 4:43:11 PM

पंचकूला (उमंग): जानी मानी मशहूर सिटी चंडीगढ़ से सटे शहर पंचकूला में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पांच साल की मासूम सी बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची यहां झुग्गियों में रहती थी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है, जिसकी उम्र लगभ 12 वर्ष है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को कंजक खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और वीरान इलाके में बच्ची से दुष्कर्म किया, इसके बाद पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने से चंद कदमों पर दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद ईवीएम की सेफ्टी के लिए स्ट्रांग रूम इसी सेक्टर में बनाया गया है, जिसके लिए भारी सुरक्षा का दावा किया जा रहा है। बावजूद इसके इलाके में दिन दहाड़े बेरहमी से बच्ची का कत्ल होना सुरक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।

Shivam