रोहतक में रातभर तांडव मचाने के बाद थमी आग की लपटें, मलबे से निकाले गए 3 शव...अमन, सौरभ और कपिल के रूप में हुई पहचान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 10:05 AM (IST)

रोहतक(दीपक): शहर में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात लगी इस भयानक आग पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात काबू पा लिया। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक वहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

 
आग बुझने के बाद शुरू हुए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से तीन शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान अमन, सौरभ और कपिल के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
 
रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकाले गए तीनों शवों को तुरंत रोहतक PGIMS (पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के डेड हाउस (शवगृह) में रखवा दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static