यमुना नहर में मिला प्रेमी जोड़े का तैरता हुआ शव, युवती को भगाकर लाया था युवक

3/18/2020 4:09:44 PM

इन्द्री (मेनपाल): हरियाणा के करनाल जिले में उपमंडल इंद्री के गांव कमालपुर गड़रियान के पास यमुना नहर में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को प्रेम प्रसंग के नजरिए से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक युवती को कुछ दिन पहले ही भगाकर ले गया था, जिनके लापता होने खोज की जा रही थी। बीते दिन मंगलवार को दोनों का शव नहर में पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक इंतजार (35) उत्तर प्रदेश के जिला शामली में गांव नांगल राजपूत का रहने वाला था, जो वहीं के गांव बुढ़ाखेड़ा की रहने वाली युवती फातिमा (24) पत्नी इंसार के घर आता जाता था। इंतजार फातिमा को बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने लड़की को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। यमुना नदी में दोनों के शव मिलने के बाद दोनों की मौत का खुलासा हुआ। वहीं दूसरी ओर युवती का पति इंसार भी लापता है। 

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि कमालपुर गड़रियान में यमुना नदी में दो युवक युवती के शव मिले हैं। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shivam