हरियाणा के फ्लाइंग ऑफिसर अनुराग नैन ने रचा इतिहास, स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

6/21/2020 4:37:19 PM

डेस्क: हरियाणा के किसानों, जवानों, खिलाड़यों और पहलवानों की पूरी दुनिया में विशेष पहचान है। इस कारण ही हरियाणा प्रदेश पूरी दुनिया में जाना जाता है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ व एशियाड सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में नौजवान ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी अपनी जोश व जुनून की छापा हर किसी के जहन में छोड़ते हैं। 

इसी बीच हरियाणा के लाल अनुराग नैन ने भारतीय वायुसेना में इतिहास रच परिजनों सहित प्रदेश का नाम ऊंचा किया। हिसार जिले के फ्लाइंग ऑफिसर अनुराग नैन को वायु सेना अकादमी के पासिंग आउट परेड में उड़ान शाखा में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहाैल है। अनुराग को इस उपलब्धि के लिए हर कोई बधाई दे रहा है।

हरियाणा के हिसार जिले के फ्लाइंग ऑफिसर अनुराग नैन जी वायु सेना अकादमी के पासिंग आउट परेड में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किए गए हैं। हमें अनुराग नैन जी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।https://t.co/TLxjHi8CKx

— Kumari Selja (@kumari_selja) June 21, 2020


हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अनुराग नैन को स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने पर ट्वीट कर शुभकामनां दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा के हिसार जिले के फ्लाइंग ऑफिसर अनुराग नैन वायु सेना अकादमी के पासिंग आउट परेड में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किए गए हैं। हमें अनुराग नैन की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
 

भारतीय वायुसेना में युवा अधिकारियों के एक और बैच का प्रवेश
बता दें कि 20 जून काे वायुसेना अकादमी, डूंडीगल में एक भव्य कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड समारोह आयाेजित किया गया। इसमें वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया द्वारा 123 फ्लाइट कैडेट को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्रदान किया गया।

 

 

Edited By

vinod kumar