पंजाब व हरियाणा में कोहरे का कहर, यातायात प्रभावित

12/17/2017 1:31:01 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):पंजाब और हरियाणा में आज कोहरे के कहर से रेल तथा सड़क यातायात प्रभावित रहा। इसके साथ ही दोनों राज्यों में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सैल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री सैल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है।

उधर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के कारगिल शहर में गत रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, क्योंकि उक्त क्षेत्र के ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया था। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछली रात की अपेक्षा 1 डिग्री सैल्सियस कम था। राज्य में इस मौसम में अब तक दर्ज की गई यह सबसे ठंडी रात थी। लेह में शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात की अपेक्षा 4 डिग्री कम था।