कोहरे की दस्तक से जीवन अस्त व्यस्त,10 मीटर की दूरी पर वाहन हो जाता है गायब

12/7/2020 10:28:49 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी में आज सुबह से ही कोहरे की दस्तक ने ठंड की रफ्तार को बढ़ा दिया है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। यहीं नहीं अधिक कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चालकों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 10 मीटर की दूरी पर देखते ही देखते वाहन गायब हो जाता है। वहीं बन्द पड़ी फोग लाइट भी वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन रही हैं। जिसके चलते वाहन चालकों को अपने वाहन रेंगकर चलाने पड़ रहे है।

गौरतलब है कि 2020 की यह पहली कोहरे युक्त ठंड है। जिसके चलते जनजीवन, जीव जंतु सभी प्रभावित हुए हैं। जहां एक तरफ कोविड-19 की रफ्तार देश के अंदर बढ़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ आज से जो कोहरे की रफ्तार बढ़ी है इससे लोगों को और अधिक सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि अधिक ठंड के चलते कोविड-19 के ग्राफ में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए लोगों को कोहरे व कोविड-19 दोनों से बचने के लिए सावधान व सतर्क होना पड़ेगा। वाहन चालकों को भी अपने वाहनों की रफ्तार सही रखनी होगी, ताकि सड़क हादसा न हो सके।

इस धुंध के कारण जहां इसका नुकसान है तो वहीं दूसरी तरफ से किसानों को फसलों में काफी हद तक लाभ मिलेगा। इस बारे में बोलते हुए किसानों, कर्मचारियों, मजदूरों उदय व व्यापारियों ने कहा कि आज अधिक ठंड बढ़ी है। अचानक ठंड बढ़ने से मौसम ने अलग से करवट ले ली है। कहा कि अधिक कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन 10 मीटर की दूरी पर भी नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि अधिक ठंड के होने के कारण फसलों में इसका काफी लाभ मिलेगा तथा अधिक ठंड बढ़ने से कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए सावधान रहना होगा व ठंड से बचना होगा, क्योंकि अचानक जो ठंड बढ़ी है इसके चलते अनेक प्रकार की बीमारी जन्म ले सकती हैं।

Manisha rana