कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 8 एक्सप्रैस ट्रेनें हुई लेट, जानिए पूरी डिटेल

12/31/2019 12:51:36 PM

जींद (हिमांशु): नए साल के शुरू होने से पहले ही सोमवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इसका असर सीधा ही मेल और एक्सप्रैस ट्रेनों पर पड़ा है। जिसकी वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंच रही है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के बाद से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। उधर हरियाणा रोडवेज की बसों की भी रफ्तार पर कोहरे का असर पड़ा है।

ड्राइवर बसों को थीमी रफ्तार से बसों को चला रहे हैं। बसों और ट्रेनों की गति धीमी होने के बाद से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहन का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखाई दी। इस दिन सुबह के समय में कोहरा घना हो गया था। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर आने के बाद ही पता चला कि जिस ट्रेन में उनको जाना है वह एक घंटे की देरी से चल रही है। इसके बाद कुछ यात्रियों को वापस ही मायूस होकर स्टेशन से वापस घर लौटने पर मजबूर होना पड़ा।

ऐसे में यात्रियों का काफी समय भी बर्बाद हुआ।  पिछले साल रेलवे के उच्च अधिकारियों ने दावा किया था कि कोहरे के दौरान किसी भी ट्रेन को लेट नहीं होने दिया जाएगा। इंजन इस तरह से डिवाइस लगाए जाएंगे ताकि वह घने कोहरे का सामना आसानी से कर सके और ट्रेन अपनी रफ्तार में ही चलती रहे लेकिन रेलवे का यह दावा अभी फिलहाल पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से कोहरे में ट्रेन लेट हो रही है।  

जींद से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति 
ट्रेन संख्या व नाम देरी 

  • 12137 पंजाब मेल 1 घंटा  
  • 14625 ङ्क्षछदवाड़ा एक्सप्रैस    30 मिनट     
  • 19023 जनता एक्सप्रैस    30 मिनट 
  • 12481 इंटरसिटी एक्सप्रैस    30 मिनट 

  
जींद से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति 
ट्रेन संख्या व नाम देरी 

  • 12138 पंजाब मेल 20 मिनट 
  • 14626 ङ्क्षछदवाड़ा एक्सप्रैस    25 मिनट 
  • 19024 जनता एक्सप्रैस    15 मिनट 
  • 12482 इंटरसिटी एक्सप्रैस    15 मिनट 

Isha