फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों चढ़ा पुलिस के हत्थे

3/27/2017 8:31:26 PM

फरीदाबाद (गुरुदत्त गर्ग):डिपो धारक को उसके नियमानुसार एक सौ क्विंटल गेहूं वितरित करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला फूड इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गर्ग को राज्य चौकसी ब्यूरो ने 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। फूड इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गर्ग पलवल के हथीन क्षेत्र में कार्यरत था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बावजूद फूड इंस्पेक्टर स्वयं को निर्दोष बता रहा है। 

राज्य चौकसी ब्यूरो की गिरफ्त में दिखाई दे रहा यह व्यक्ति कोई आम इंसान नहीं है, बल्कि खाद्य आपूर्ति विभाग में बतौर इंस्पेक्टर काम करने वाला सुरेश कुमार गर्ग है। जिसने हिम्मत सिंह नाम के डिपो धारक को उसके एक सौ किवंटल गैंहू वितरित करने के नाम पर 30 हजार रूपए रिश्वत की मांग की है। हिम्मत सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को कर दी। राज्य चौकसी ब्यूरों ने हिम्मत सिंह की शिकायत पर फूड इंसपैक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई और योजना अनुसार उसे 15  हजार रूपए बतौर रिश्वत के दिए गए। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

विजय कुमार, इंसपैक्टर विजीलेंस का कहना है कि उसकी जेब से उनके द्वारा रंग लगाए हुए नोट बरामद हुए है। फूड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार जो स्वंय को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि उसने डिपो होल्डर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था इसलिए उसने बदले की भावना से उसे फसाया है।