करनाल मोर्चा में पहुंचाया गया खाना, किसानों की मदद करने वालों ने की व्यवस्था

9/7/2021 10:46:54 PM

करनाल: करनाल जिला सचिवालय का घेराव करने के बाद किसानों ने अब वहीं धरना स्वरूप डेरा डाल दिया हैै। मंगलवार को महापंचायत के बाद जिला सचिवालय के बाहर हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों के लिए अब खाने का इंतजाम भी होने लगा। किसानों की मांगों का समर्थन करने वाले लोगों ने देर रात उनके लिए खाने का इंतजाम कर दिया है। इसके लिए किसान मोर्चा ने मददगारों का धन्यवाद भी जताया है।



गौरतलब है कि दिन भर किसानों और प्रशासन के बीच हुई मशक्कत के बाद करनाल अनाज मंडी से किसानों का हुजूम रवाना होकर जिला सचिवालय के बाहर पहुंच यहीं धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता तब किसानों का एक पक्का मोर्चा करनाल में डटा रहेगा। आज किसानों के साथ सचिवालय पहुंचे राकेश टिकैत ने भी यहीं डेरा डाला हुआ है।

Content Writer

Shivam