पराली जलाने पर कृषि विभाग ने वसूले 27500 रूपए, सैटेलाइट से रखी जा रही नजर

11/10/2017 2:44:12 PM

टोहाना(सुशील सिंगला):  हरियाणा प्रदेश में पराली जलाने वाले किसानों को कृषि विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जाने लगा है। विभाग अबतक 180 किसानों को नोटिस भेज चुका है, जिनसे 27,500 रूपये जुर्माने के रूप में वसूली की गई और अभी लाखों रूपये वसूले जाने बाकी हैं। बता दें कि, फतेहाबाद जिले में टोहाना पराली जलाने में पहले स्थान पर है।



कृषि विभाग सैटेलाईट से कर रहा निगरानी
दिन-प्रतिदिन पराली जलाने से उत्पन्न धुंए के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। इस पराली को जलाए जाने पर रोक लगाने के लिए विभाग ने सैटेलाईट से नजर रखना शुरु कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए कृषि विभाग के एसडीओ बलजीत सिंह ने बताया कि, सैटलाइट के माध्यम से उन्हें काफी मदद मिल रही है, हालांकि हालाकि जिला उपायुक्त ने एक कमेटी का गठन भी किया है। यह कमेटी खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर निगाह रख रहे हैं। इसके अलावा सैटलाईट के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। 



मोबाईल एप से मिलती है जानकारी
एसडीओ ने बताया कि, जहां भी पराली जलाई जाती है, मोबाईलएप में उस जगह पर लाल निशान दिखाई देता है जिसके बाद उस क्षेत्र के जिमेवार को इसकी सूचना दी जाती है। और पराली जलाने वाले किसानों का पता लगा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि, पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में कई प्रकार के कृषि यंत्र सबसिडी पर दिए जा रहे हैं।