नैन सिंह की मदद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप ने जुटाए 3 लाख 51 हजार(VIDEO)

5/28/2018 11:48:09 AM

सोहना(सतीश कुमार):  17 मई को हुए भयंकर अग्निकांड में मृतक गरीब नैन सिंह की सहायता के लिए इंडियन लायन व्हाट्सएप ग्रुप के मेंबर सहायता के लिए आगे आए हैं। ग्रुप के मेंबर गरीब की सहायता के लिए तीन लाख 51 हजार ऑफर इकट्ठा करके उसको प्रदान करेंगेl वही ग्रुप के सदस्य परिवार को हर सहायता देने का विचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोहना में 17 मई को भीषण अग्निकांड हुआ था। जिसमें रवि मदान की पत्नी सुमन व कारपेंटर नैन सिंह की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद नैन सिंह के घर की हालात को देखते हुए सोहना के स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया इंडियन लायंस व्हाट्सएप ग्रुप में एक अभियान की शुरुआत की l वहीं, इस ग्रुप में जुड़े सदस्यों ने आने वाले भविष्य में इस तरह की सहायता करने का प्रण लिया।

 

 
 
 

Rakhi Yadav