7 लाख 65 हजार रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का विदेशी आरोपी पकड़ा

8/7/2022 8:53:25 AM

सोनीपत: जिले के सैक्टर-23 में बनाए गए साइबर थाना पुलिस ने पहली सफलता हासिल करते हुए 7 लाख 65 हजार रुपए की ऑनलाइन फ्रॉड करने के विदेशी आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दाबीएची मारक आपेरा मूल निवासी नाइजीरिया हाल बेंगलुरु, कर्नाटक का रहने वाला है।

थाना साइबर सोनीपत के निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ओमेक्स सिटी निवासी महिला आकांशा ने 17 जुलाई को थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि विदेश में नौकरी का झांसा देकर उससे 7 लाख 65 हजार रुपए का फ्रॉड किया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
 
साइबर थाना में 2 मुकद्दमे और 3 शिकायतें दर्ज
सैक्टर-23 स्थित साइबर थाना में अब तक केवल 2 मुकद्दमे और 3 शिकायतें दर्ज हैं। बहुत से मामले हैल्प डैस्क पर पहुंच रहे हैं जहां पर 2 से 3 पुलिस कर्मिर्यों की ड्यूटी लगाई गई है जो 1 लाख रुपए से कम के साइबर क्राइम को ट्रेस कर कर मामले की जांच करते हैं। जिसकी वजह से साइबर थाना में कम ही मामले पहुंच रहे हैं।

Content Writer

Isha