फेसबुक पर बाबा का माया जाल, विदेशी महिलाएं भी करती थी फॉलो (Video)

7/21/2018 3:41:14 PM

टोहाना(सुशील सिंगला):  तांत्रिक विद्या का प्रयोग कर महिलाओं को वश में करके दुष्कर्म करने वाले बाबा अमरपुरी के मोबाइल पर महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

फेसबुक प्रोफाईल पर बढा है ट्रैफिक  
पुलिस की जांच से एक के बाद एक राज खुलते जा रहे है। जानकारी के अनुसार स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ बाबा को विदेशी महिलाएं भी फेसबुक भी फॉलो करती है। बाबा का जब फेसबुक प्रोफाइल चैक की गई तो उसमें अश्ललील फोटो और वीडियो नजर आई। 461 फ्रेंडस है फेसबुक पर।

मंहगी व अरमातलब चीजों का था शोकिन 
ठोंगी बाबा मंहगी व अरमातलब चीजों का शोकिन था। उसके हाथों में मंहगी अगुठी, आंखों पर काला चश्मा रहता है। शहर के सम्मानित व समाजिक संस्थाओं के लोग भी  इसके फेसबुक फोलोवर रहे है। बाबा अपने गले में ए नाम का लॉकेट पहनता था और धार्मिक निशान ओम रखता था।

हवनकुण्ड में पीता था महंगी सिगार
बाबा हवनकुण्ड में तात्रिक साधना करते हुए फोटो भी वायरल करता था। जिसमें वह मंहगी सिगार पीता नजर आ रहा है। तान्त्रिक नागा बाबा अमरपुरी से जुडी जो चीजें पहले सामान्य नजर आती थी, आज उसे विशेष निगाह से देखा जाना लगा है। इसमे से शमिल है उसकी फेसबुक आईडी। आरोपी बाबा के पास से 120 अश्लील सी.डी., 20 नशे की गोलियां व पर्सनल डायरी बरामद की गई थी।
  

Rakhi Yadav