विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर रेप

7/25/2022 3:29:54 PM

गुड़गांव,(ब्यूरो): विदेशी महिला से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और वारदात को अंजाम दिया। अब आरोपी न तो उसका फोन उठा रहा है और न ही उसका व्हाट्सएप पर जवाब दे रहा है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

ताइवान की रहने वाली महिला ने बताया कि वह गुड़गांव के सेक्टर-52 एरिया में किराए पर रहती है। उसकी दोस्ती कुछ समय पहले रविंद्र विश्वकर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। कुछ दिन तक हाय-हेलो करने के बाद रविंद्र ने  उसे चाय पीने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों में काफी बातें हुई और बाद में दोनों खाना साथ खाने लगे थे। इसके बाद रविंद्र ने उसे उसे प्रपोज किया। रविंद्र ने उसे शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि मार्च महीने में रविंद्र ने उसके साथ संबंध बनाए और 4 जून तक उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। इसके बाद रविंद्र ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके अलावा व्हाट्सएप पर उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस पर उसने शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

 

सफाई कर्मी से इलेक्ट्रीशियन ने किया रेप

डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और गुड़गांव में रहकर एक कंपनी में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। इसी कंपनी में राजा व अमीर नाम के व्यक्ति इलेक्ट्रीशियन हैं। आरोप है कि राजा ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi