महेंद्रगढ़ से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलबीर बोहरा JJP में शामिल, दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत

5/12/2022 7:18:16 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : वीरवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में उस समय जननायक जनता पार्टी को ओर मजबूती मिली जब पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राव कुलबीर सिंह बोहरा ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कुलबीर बोहरा को पार्टी का झंडा देकर विधिवत रूप से जेजेपी में स्वागत किया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए कुलबीर बोहरा को पूरा मान-सम्मान मिलेगा और इनके आने से महेंद्रगढ़ में पार्टी को और मजबूती मिली है। कुलबीर बोहरा ने महेंद्रगढ़ विधानसभा से वर्ष 2009 में निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था और करीब 15 हजार वोट हासिल थे। राव कुलबीर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं और उनके कई स्कूल-कॉलेज हैं। वे भारतीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, महेंद्रगढ़ के चेयरमैन भी हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana