पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की मुश्किलें और बढ़ेगी, महिला महापंचायत में लिया जाएगा बड़ा फैसला

7/16/2021 10:40:07 PM

रोहतक (दीपक): पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है। जिसके बाद पूर्व मंत्री की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। अब संयुक्त किसान मोर्चा ने एक और ऐलान कर दिया है। जिसके तहत रोहतक में 19 जुलाई को किसान महिला महापंचायत होगी। जिसमें करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की बात कही गई है। किसानों के ऐलान के साथ ही प्रशासन की सांसे भी फूल गई है, जिसके बाद बैठकों का दौर लगातार जारी है और पूर्व मंत्री व किसानों के बीच के विवाद को निपटाने के लिए कोई बीच का रास्ता खोजा जा रहा है।

जहां एक और किसान पूर्व मंत्री के धरने स्थल पर आकर माफी मांगने की जिद पर अड़े हैं। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर माफी मांगने की बात को पूरी तरह से नकार चुके हैं।जिसके बाद दोनों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कि इस अश्लील हरकत के लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता, इसलिए 19 जुलाई को रोहतक में ही महिला महापंचायत होगी। जिसमें सबसे ज्यादा बड़ी संख्या महिलाओं की और किसानों की होगी, जो कोई बड़ा निर्णय लेंगे। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि धरना कम होने की बजाय बढ़ता ही जाएगा। क्योंकि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अश्लील हरकत की है और उन्हें यहां आकर हर हालत में माफी मांगनी ही पड़ेगी। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर माफी मांगने की बात पूरी तरह से नकार चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar