पूर्व BJP विधायक Bhavya Bishnoi के घर गूंजी किलकारी, पत्नी Pari ने नन्ही परी को दिया जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 08:51 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के पोते और पूर्व बीजेपी के विधायक भव्य बिश्नोई पिता बन गए हैं। भव्य और IAS परी बिश्नोई को 25 फरवरी को बेटी हुई है। 

PunjabKesari

2023 में हुई थी परी और भव्य की शादी 

भव्य बिश्नोई और उनकी IAS पत्नी परी बिश्नोई की ये पहली संतान है। परी बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर से आती हैं। दिसंबर 2023 को भव्य और परी की शादी हुई थी। IAS बनने के बाद परी बिश्नोई की पहली पोस्टिंग सिक्किम की राजधानी गंगटोक में थी। बाद में परी बिश्नोई ने अपना कैडर हरियाणा करवा लिया था।
  
PunjabKesari

बता दें कि बिश्नोई परिवार का हरियाणा की राजनीति में तगड़ा दबदबदा रहा है। इस परिवार से आने वाले चौधरी भजनलाल तीन बार हरियाणा के सीएम चुने आए और आज तक सबसे ज्यादा दिन हरियाणा का सीएम बने रहने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई पूर्व में हिसार से सांसद रह चुके हैं और उनके दूसरे बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static