पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मिली 28 दिन की फरलो

2/24/2018 5:33:30 PM

चंडीगढ़(धरणी): शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल की सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को 28 दिन की फरलो((विशेष परिस्थितियों में दी जाने वाली अस्थाई छुट्टी) मिल गई है। इससे पहले चौटाला 21 दिंसबर 2017 को 2 हफ्तों के पैरोल पर जेल से बाहर आए थे । उस समय दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओपी चौटाला को अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए दो महीने की पैरोल दी थी। बता दें ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 3 अन्य लोग शिक्षक भर्ती घोटाला के मामले में 10 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।