पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को मिली 14 दिन की फरलो, आज दोपहर तक आएंगे बाहर

12/28/2019 12:40:19 PM

दिल्ली(कमल कांसल): इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को 14 दिन की फरलो मिली। वह आज दोपहर तक जेल से बाहर आएंगे। बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अजय चौटाला और ओम प्रकाश चौटाला जेल में बंद हैं। सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने इन्हें 10-10 साल की सजा सुनाई थी। 



क्या होती है फरलो
फरलो का मतलब छुट्टी से है। नियमों के अनुसार फरलो के तहत एक कैदी साल में दो हफ्तों की छुट्टी ले सकता है। हालांकि, जरूरत के अनुसार इसे और दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए कैदी को कारण बताते हुए एक आवेदन देना होता है। फरलो की शर्त ये भी होती है कि कैदी आधी सजा काट चुका हो। यह पैरोल से अलग है। पैरोल विशेष परिस्थिति में सरकार या कोर्ट की ओर से दिया जाता है। वहीं, फरलो जेल महानिदेशक की ओर से दिया जाता है।

Edited By

vinod kumar