अनिल विज से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम मनोहर लाल, तिलक लगाकर दी होली की बधाई

3/25/2024 3:37:19 PM

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर चंडीगढ़ से वापस लौटते हुए अंबाला कैंट पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर रुके हैं। यहां मनोहर लाल ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए होली की शुभकामनाएं दी और राजनीति पर की चर्चा। दोनों नेता एक-दूसरे के गले लगे और तिलक लगा होली की बधाई दी। भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज की पहली मुलाकात है।



बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। बीते दिन ही पंचायत, विकास एवं कोआपरेटिव राज्य मंत्री महीपाल ढांडा ने मुलाकात की थी। जबकि सबसे पहले भाजपा के विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद ही मिलने पहुंचे थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana